@सर्वाधिकार सुरक्षित

सर्वाधिकार सुरक्षित @इस ब्लॉग पर प्रकाशित हर रचना के अधिकार लेखक के पास सुरक्षित हैं |
शहर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शहर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 29 मार्च 2020

इंडिया लॉक डाउन डायरी ~ Day 5 (वो शख्स)












आया था जो कल रोजी की तलाश में
वो आज दिल्ली शहर से कूच कर गया
जाता था खाना लेकर रोज़ अपने काम पे
वो शख्स आज रोटी का मोहताज़ हो गया
पलता था जो परिवार एक ही कमाई से
पैदल चल अपने गाँव खाली हाथ हो गया
नहीं चिंता उसको किसी संक्रमण की
फुटपाथ लाखों लोगों का घर बन गया
स्तब्ध हूँ देख कर - 2
वक़्त के ये बदलते तेवर
दिल्ली शहर का कैसा मंज़र बदल गया
दिल्ली शहर का कैसा मंजर बदल गया ।।


सु-मन 

पढ़ें ~ Day 4

गुरुवार, 16 अप्रैल 2015

हॉट स्पॉट











चींटियों सी रेंगती है 
सीधी लाइन में गाड़ियाँ 
मशीन से दौड़े जाते हैं लोग 
रहता है मोबाईल 
24*7 ऑलवेज़ ऑन 
सजती हैं महफ़िलें 
हर रात ऑन टाईम 
खाली घर को ताकती हैं 
एसी में बंद खिड़कियाँ 
खुला आकाश रखता है 
सबको पूरा दिन हॉट 
पार्सल में लिपट कर 
खाना बजाता है डोर बैल 
शाम ढले टेरिस पर 
झूला झूलते हैं कुछ बेजान पौधे
इक शहर का व्यस्त जीवन 
यूँ हॉट स्पॉट बन जाता है !!



सु-मन 
www.hamarivani.com
CG Blog www.blogvarta.com blogavli
CG Blog iBlogger